लुधियाना जेल में पुलिस और कैदियों के बीच हुई झड़प, ACP हुए घायल

0
लुधियान जेल में पुलिस और कैदियों की बीच हुई झड़प, ACP हुए घायल

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना की सेंट्रेल जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और कैदियों के बीच झड़प हो गई। वहीं मामले को सुधारने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग शुर कर दी। पुलिस के द्वारा की गई इस फायरिंग में कुछ कैदियों घायल भी हो गए हैं। जेल में इस वक्त हालात तनावपूर्ण हैं, कैदी लगातार हंगामा कर रहे हैं। वहीं कैदियों और पुलिस के बीच हुई इस झड़प में एसीपी संदीप वढेरा भी घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिरी कार, 3 की मौके पर मौत

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मेन गेट को बंद किया गया है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। प्राप्त जानकारी से पता चला कि जेल मे दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। उसके बाद पुलिस बचाव करने पहुंची तो कैदी और पुलिस के बीच में झड़प हो गई थी।
कुछ कैदियों ने जेल को तोड़ने की भी कोशिश की और बाहर भागने लगे लेकिन उन्हें तुरंत दबोच लिया गया।