झारखंड में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 39घायल

0
झारखंड में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 39घायल
झारखंड में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत, 39घायल

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 39 लोग घायल हो गए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। वही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: राम भक्ति में लीन थे सभी श्रद्धालु, अचानक आए तेज तूफान ने ली 14 लोगों की जान, 20 घायल

जानकारी के अनुसार बस 59 यात्रियों को लेकर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही थी। तभी अचानक एक मोड़ पर ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की खबर मिलने पर वहां जुटे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।