आज सुबह देहरादून मसूरी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई
दरअसल, मसूरी से देहरादून के लिए आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए है सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची बचाव कार्य शुरू हुआ। तब तक 2 लोग की मौत हो चुकी थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है
वहीं शनिवार को इसी मार्ग में हादसा हुआ था एलकेडी मार्ग पर किमोडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। जिस में चार लोग घायल हो गए थे। यह सभी लोग देहरादून से मसूरी घूमने गए थे