गिरिडीह: चलती वैन में अचानक लगी आग, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

0

गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र के बेलकुशी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां तिसरी – राजधनवार मार्ग पर खोटो नदी के निकट सोमवार को मारुति वैन में अचानक आग लगने से उसमें सवार (55 वर्षीय) सावना बास्के की मौत हो गयी। जबकि बास्के की पत्नी मंझली टुडू बुरी तरह से झुलस गई है। उसकी हालत गंभीर है। राजकीय अस्पताल तिसरी में इलाज चल रहा है।

ज़रूर पढ़ें :शर्मनाक : छह वर्षों तक अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा और फिर एक दिन…

आग लगने के बाद चालक…

तिसरी प्रखंड अंतर्गत खिजरी पंचायत के लोकैया निवासी सावना बास्के सपरिवार किराए के मारुति वैन से डॉक्टर के पास जा रहे थे। वैन में बास्के के साथ ही उनकी पत्नी मंझली टुडू, बेटा महेश टुडू और दामाद रसका मुर्मू थे। रास्ते में अचानक वैन में आग लग गयी। आग लगने के बाद चालक अमित कुमार वैन से कूद गया। इसके बाद सावना बास्के के बेटे महेश टुडू और दामाद रसका मुर्मू ने भी कूदकर जान बचाई।

बास्के को नहीं बचाया जा सका…

उम्रदराज होने के कारण बास्की और उनकी पत्नी मंझली टुडू मारुति से कूद नहीं पाए। आग की लपटों के बीच से मंझली को उसके बेटे एवं दामाद ने निकाला। हालांकि तब तक मंझली काफी जल चुकी थी। जबकि बास्के को नहीं बचाया जा सका।

संजली भी 50 प्रतिशत तक चल चुकी…

घटनास्थल के पास से गुजर रही अन्य गाड़ियों में बैठे लोगों ने उनकी मदद की और जख्मी हालत में तीनों को तिसरी थाने में पहुंचाया। यहां से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, संजली भी 50 प्रतिशत तक चल चुकी है।