झारखंड : इन 15 IAS अफसरों के हुए तबादले…यहां देखें पूरी लिस्ट

0
झारखंड

रांची : झारखंड के 15 IAS अफसरों का तबादला कर दिया गया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के आदेश से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

ज़रूर पढ़ें :गिरिडीह: चलती वैन में अचानक लगी आग, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

जाने किसी कहा मिली है नियुक्ति…

  • लोकेश मिश्र को रांची का नया एसडीओ बनाया गया है।
  • रांची की निवर्तमान एसडीओ गरिमा सिंह को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।
  • देवघर के उपविकास आयुक्त सुशांत गौरव को अगले आदेश तक के लिए उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • साहेबगंज की उपविकास आयुक्त नैंसी सहाय को देवघर जिले का जिला दंडाधिकारी और उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा नैंसी सहाय को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, संथाल परगना प्रक्षेत्र, शिविर कार्यालय देवघर में क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव के पद तैनात आदित्य कुमार आनंद को प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए गिरिडीह जिले का जिला दंडाधिकारी और उपायुक्त बनाया गया है।
  • झारखंड उद्योग विभाग में निदेशक मुकेश कुमार को बोकारो जिले का जिला दंडाधिकारी व उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा इन्हें अपने कार्यों के साथ जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र का क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग में विशेष सचिव अनिल कुमार राय को गिरिडीह नगर निगम में नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • गिरिडीह के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को कृषि, पशुपाल एवं सहकारिता विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पाठक को बागवानी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • गिरिडीह नगर निगम के नगर आयुक्त गणेश कुमार को जामताड़ा जिले का जिला दंडाधिकारी और उपायुक्त बनाया गया है।
  • जामताड़ा के उपायुक्त जटा शंकर चौधरी को माध्यमिक शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
  • नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक विनोद कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विमल को संथाल परगना प्रमंडल दुमका का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।
  • बोकारो के उपायुक्त कृपा नंद झा को उद्योग विभाग में निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा इन्हें औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची का प्रबंध निदेशक और झारखंड राज्य स्किल मिशन सोसायटी का अभियान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।