उत्तराखंड : आज भी इन जगहों पर है भूतों का वास…जिनको जानकर आप हो जाएगे हैरान

0
उत्तराखंड

वैसे तो आज के ज़माने में भूत प्रेतों पर कोई यकीन नहीं करता है। लेकिन आज भी कुछ जगहें ऐसी है जहां जाना खतरें से खाली नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते है उत्तराखंड की हसीन वादियों में भी भूतों का वास है। यहां पर भी कुछ स्थान ऐसे है जहां भूतों का डेरा माना जाता है। इस बात में कितनी सच्चाई यह तो नहीं कह सकते लेकिन लोग यहां जाने से डरते तो जरुर हैं।

ज़रूर पढ़ें :अनुष्का ने शेयर की बिकिनी में तस्वीर, विराट ने कुछ यू किया कमेंट…

चंपावत जिले का स्वाला गांव…

चंपावत जिले का स्वाला गांव जिसे लोग भूत का गांव कहते हैं। इस गांव में एक भी इंसान नही रहता केवल भूत ही रहते हैं। कहा जाता है कि 1952 में इस गांव के पास से एक गाड़ी गुजर रही थी जिसमें फौजी लोग बैठे थे। बताया जाता है कि करीब 8 फौजी इस गाड़ी में बैठे थे। और अचानक ये गाड़ी एक खाई में जा गिरी। और जब फौजियों ने गाँव वालो को बचाने के लिए बुलाया तो कोई भी उनकी मदद करने के लिए नहीं आया। जिसके कारण उन सभी की मौत हो गयी। तबसे ऐसा माना जाता है कि उनकी आत्माएं वहीं भटक रही हैं। बताया गया है कि गांव वालो को ये आत्माएं परेशान करती थी, जिससे उन सभी गांव वालो को गाँव खाली करके जाना पड़ा।

सवॉय होटल मसूरी…

उत्तराखंड में एक और भुतिया स्थान है वो है सवॉय होटल जो मसूरी में स्थित है। 121 कमरों वाला यह होटल मनहूस माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस होटल में एक ब्रिटिश महिला की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उस महिला की आत्मा उस होटल में भटकती है। और साथ ही ये भी बताया जाता है कि इसके बाद जिस डॉक्टर ने इस महिला का पोस्टमार्टम किया वो भी रहस्यमय तरीके से मर गया। उसके बाद जिसने उस महिला का चित्र बनाया था उसकी भी हत्या हो गई थी। यह तीनों हत्याएं आज तक रहस्यमयी है।