MP ANIL BALUNI : भाजपा ने अनिल बलूनी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का कोऑर्डिनेटर

0

देहरादून: MP ANIL BALUNI  भाजपा हाईकमान की तरफ से आज उत्तराखंड के लिए दो बड़े फैसले लिए गए. पहला फैसला उत्तराखंड प्रदेश भाजपा प्रभारी और सह प्रभारियों के बदलाव को लेकर किया गया. दूसरा फैसला गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी की जिम्मदारी बढ़ाने पर लिया गया. अनिल बलूनी को भाजपा के संवहन विभाग का समन्वयक बनाया गया है.

JSSC CGL Paper Leak : 26 गिरफ्तार, 200 से पूछताछ… JSSC CGL पेपर लीक का पूरा सिंडिकेट खंगाल रही CID

उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. लगातार तीसरी बार उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अब उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा के संवहन विभाग (कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट) के समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा में उनका कद और बढ़ा दिया है.

वहीं भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की भी बदली कर दी है. भाजपा प्रदेश प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को हटाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखंड प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है. हालांकि राम माधव को तमिलनाडु राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है.

उधर, सह प्रभारी रहीं रेखा वर्मा के बदले नई दिल्ली से लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही अरविंद मेनन को भी उत्तराखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

बता दें कि 2027 के शुरुआत में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले हुए इन बदलाव से भाजपा को बड़ी तैयारी के साथ चुनाव में उतरने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है.

Ayodhya Ram Mandir CEO : राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में भी निभाई थी अहम भूमिका

LEAVE A REPLY