Video Viral: फिर सुर्खियों में आए भाजपा विधायक चैंपियन, हाथों में बंदूक और जाम लेकर किया डांस

0
Video Viral: फिर सुर्खियों में आए भाजपा विधायक चैंपियन, हाथों में बंदूक और जाम लेकर किया डांस

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा से निलंबित होने के बाद खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बार उनकी सुर्खियों में आने की वजह अगल है। इस बार वह लड़ाई के लिए नहीं बल्कि शराब के नशे में एक दो नहीं बल्कि 4-4 तमंचों के साथ डिस्को करते दिख रहे है। जिसके बाद यह वीडियो पर अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के घर सीबीआई की छापेमारी, मंगानी पड़ी नोट गिनने के लिए मशीन

हालांकि यह वीडियो कब का है इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस वीडियों को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है। चैंपियन इस वीडियो पर एक फिल्मी गाने में डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस के दौरान वे हाथों में बंदूक भी लिए हैं। साथ ही दो पिस्टल भी उनके हाथ में दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं इस दौरान वे शराब पीते भी दिखाई दे रहे हैं।