कानपुर में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर हुआ राख

0
कानपुर में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर हुआ राख

कानपुर: कानपुर के पनकी स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गोदाम में सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। वहीं भीषण आग लगने से करोड़ो रुपए का माल जलकर राख हो गया। वहीं सूचना पर दमकल विभाग 11 गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियाें ने 11 गाड़ियों की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: Video Viral: फिर सुर्खियों में आए भाजपा विधायक चैंपियन, हाथों में बंदूक और जाम लेकर किया डांस

जानकारी के अनुसार, स्वरूप नगर के रहने वाले मनीष कटारिया की पनकी साइट नंबर-3 स्थित ई-59 में गोदाम है जिसे उन्होंने एक प्लास्टिक फर्नीचर कंपनी को किराए पर दे रखा है। गोदाम में प्लास्टिक की कुर्सियां, मेज और अन्य सामान रखा था। बुधवार सुबह करीब 4 बजे इलेक्ट्रिक रुम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।