चैंपियन की जुबान पर अब लगेगी लगाम, भाजपा ने पार्टी से किया अनिश्चितकाल के लिए निलंबित

0
चैंपियन की जुबान पर अब लगेगी लगाम, भाजपा ने पार्टी से किया अनिश्चितकाल के लिए निलंबित

देहरादून: खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को लेकर एक बार फिर से उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। बीते बुधवार को प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो पर वह हाथों में बंदूक और शराब पीते हुए फिल्मी गाने पर डांस कर रहे थे। चैंपियन ने इस वीडियो के जरिए देवभूमि को गाली भी दी, जिसके चलते उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। चैंपियन की इस हरकत पर राज्य की भाजपा सरकार ने कड़ी कार्यवाही की है। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक को पार्टी से अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। उनसे 10 दिन में जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद हंसराज हंस के लिए बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने मांगे नामांकन में दी जानकारी के रिकॉर्ड

संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। अब वो अनिश्चितकाल के लिए भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा विधायक चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,जिसमें उन्होने एक पत्रकार की पिटाई की। चैंपियन की इस हरकत और विवादित बयानबाजी के चलते राज्य सरकार ने उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था। जिसके बाद अब एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो हथियारों के साथ डांस करते और उत्तराखंड के बारे में अपशब्द कहते दिख रहे हैं। जिसके बाद