महेंद्र सिंह धोेनी की अर्जी हुई मंजूर, सेना के साथ कश्मीर में इतने महीने लेंगे ट्रेनिंग

0
महेंद्र सिंह धोेनी की अर्जी हुई मंजूर, सेना के साथ कश्मीर में इतने महीने लेंगे ट्रेनिंग
महेंद्र सिंह धोेनी की अर्जी हुई मंजूर, सेना के साथ कश्मीर में इतने महीने लेंगे ट्रेनिंग

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी को आखिरकार
भारतीय सेना में टेरिटोरियल आर्मी की ट्रेनिंग की इजाजत मिल गई है। आर्मी के चीफ बिपिन रावत ने धोनी को ट्रेनिंग की इजाजत दे दी है। अब वे पैराशूट रेजिमेंट में दो महीने की ट्रेनिंग लेंगे। खबरों के मुताबिक धोनी की यह ट्रेनिंग कश्मीर में हो सकती है लेकिन खास बात यह है कि धोनी को किसी भी ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी चला कबीर सिंह का जादू, सभी फिल्मों को पछाड़कर बनी नंबर 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे से खुद को अनुपलब्ध बताते हुए दो महीने का ब्रेक लेने का फैसला किया है। धोनी ने बीसीसीआई को अपने फैसले के बारे में बता दिया है और कहा है कि अब वे आर्मी में पैराशूट रेजिमेंट से जुड़ने जा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।