तो क्या क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस पार्टी का दामन थामेंगे एम एस धोनी !

0
तो क्या क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस पार्टी का दामन थामेंगे एम एस धोनी !

दिल्ली: वर्ल्ड कप 2019 में भारत को न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी चर्चाओं में बने हुए है, कभी धोनी के आउट होने पर सवाल उठ रहे है तो कभी उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की बाते चल रही है। हालांकि एम एस धोनी ने अभी अपने संन्यास को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन अब क्रिकेट की चर्चाएं खत्म होने के बाद एमएस धोनी राजनीति में कदम रखने के बात चल रही है। खबरों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। मोदी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से मसूरी आए थे घूमने, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हुई कार, चार गंभीर घायल

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि धोनी के बीजेपी मे शामिल होने की बात काफी लंबे समय से चल रही है, हालांकि इस पर फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘धोनी मेरे दोस्त हैं, वह विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिशें जारी हैं।’ बता दें लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम के दौरान धौनी से मुलाकात की थी। तभी से धोनी की भाजपा में शामिल होने की ये अटकलें तेज हो रही हैं।