कांग्रेस संसदों का साथ देने कर्नाटक पहुंचे सोनिया-राहुल, संसद के बाहर किया धरना प्रदर्शन

0
कांग्रेस संसदों का साथ देने कर्नाटक पहुंचे सोनिया-राहुल, संसद के बाहर किया धरना प्रदर्शन

कर्नाटक: कांग्रेस के ज्यादातर विधायकों के विधानसभा और सरकार को गिराने की धमकी के कारण कर्नाटक में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। जिसके चलते गुरुवार को कांग्रेसियों ने संसद परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों के द्वारा किए गए इस प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं। इसके अलावा पार्टी के अन्य नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक दिन में हुए दो दर्दनाक हादसे, होमगार्ड जवान समेत 3 लोगों की मौत, दो घायल

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आनंद शर्मा समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं ने संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और नारे लगाए। उनके हाथ में पोस्टर भी था, जिन पर लिखा था- लोकतंत्र बचाओ। इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वह बीजेपी विधायकों की खरीद फरोख्त कर कर्नाटक सरकार गिराना चाहती है। कांग्रेस कहना है कि वह गोवा में कांग्रेस विधायकों के मुद्दे को भी उठाएगी। साथ ही संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस कर्नाटक और गोवा के मुद्दे पर विरोध जताएगी।