चुनावी प्रचार के लिए आज अमेठी पहुंची सोनिया गांधी, राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

0
चुनावी प्रचार के लिए आज अमेठी पहुंची सोनिया गांधी, राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

अमेठी: लोकसभा चुनाव के लिए चार चरणों में मतदान समाप्त हो गए है वही तीन चरणों में अभी भी बाकी है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी जनता को लुभाने में जुटी हुई है। पांचवे चरण में अमेठी और रायबरेली में मतदान होना है। इसलिए अपने गढ़ अमेठी व रायबरेली को बचाने के लिए भी कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होने एक विशाल जनसभा को संबोधित करके राहुल गांधी को वोट करने की जनता से अपील की।
इसके बाद वह रायबरेली रवाना हो गईं जहां वह कई सभाएं संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में आज और कल तबाही मचा सकता है फानी तूफान, विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

अमेठी पहुंचकर सोनिया गांधी ने खालिशपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और इसके साथ ही बूथ स्तर की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कई दिनों से अमेठी व रायबरेली में जनसंपर्क कर रही हैं। उन्होंने अमेठी में काफी वक्त गुजारा क्योंकि यहां पर कांग्रेस को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से तगड़ी चुनौती मिल रही है। सोनिया गांधी आज रायबरेली में सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस को वोट करने की अपील करेंगी।