मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता बिंदेश्वरी देवी को दी मुखाग्नि, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई

0
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता बिंदेश्वरी देवी को दी मुखाग्नि, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी बघेल का आज भिलाई-तीन के उमदा रोड स्थित मुक्तिधाम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधि-विधान के बीच मुखाग्नि दी। बिंदेश्वरी देवी बघेल की अंतिम यात्रा भिलाई-तीन स्थित मुख्यमंत्री निवास से निकली।

यह भी पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा राहुल गांधी पर टिप्पणी करने से भड़के कांग्रेसी, सड़को पर किया जोरदार प्रदर्शन

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में बड़े, बुजुर्ग, युवा एवं महिलाएं शामिल हुए। आज सुबह भिलाई-तीन स्थित मुख्यमंत्री निवास में स्वर्गीय बिंदेश्वरी देवी बघेल के पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी.आर.रामचंद्र समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी पार्थिव काया पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दुःख की इस घड़ी में लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल, उनके पिता नंद कुमार बघेल व उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात ढांढस बंधाया।