समझौता एक्सप्रेस से अटकी थी लोगों की सांसे, सही सलामत लौटे यात्री…

0
galaxynews-india railway
galaxynews-india railway

नई दिल्ली- एक बार फिर सबकी सांसे अटकी हुई थी। फिर से लोगो पर डर का साया मंडरा रहा था। और ये डर था समझौता एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों के परिजनो का। जी हां धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने भारत से सभी तरह के संबध खत्म करने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद उन्होने गाड़ी की सेवाएं खत्म करने का भी ऐलान किया। इसी बीच अटारी स्टेशन से नई दिल्ली के लिए चली समझोता एक्सप्रेस ट्रेन को वाघा बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। जिसके बाद भारत की और से इंजन भेजकर गाड़ी को वाघा बॉर्डर से बुलवाया गया। और फिर गाड़ी 4:30 घंटे की देरी से शुक्रवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसमें कुल 84 यात्री सवार थे। जिन में से 43 भारतीय जबकि 41 पाकिस्तानी शामिल थे।

वही जब समझौता एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो नजारा बेहद ही भावुक था। सभी लोगो की आंखे नम थी। काले बादलो का साया हट चुका था,लेकिन एक बार फिर से इस घड़ी ने अपनो को खोने वाला दर्द महसूस करा दिया था। अपने परिजनों का इंतजार कर रहे लोगो ने उनसे मिलने के बाद उन्हे गले लगाकर उन सभी को स्वागत किया। इतना ही नही इस भयावह घड़ी के बाद लोगो ने दोनों देशो के रिश्तो की सलामती की बात कही और कहा की दोनो देशों का रिश्ता बना रहे और शांति बनी रहनी चाहिए।