पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की तबीयत में पहले से सुधार…

0

दिल्ली के एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की तबीयत में अब थोड़ा सुधार बताया जा रहा है। लेकिन जब से उनकी तबीयत खराब हुई और एम्स में भर्ती हुए तब से राजनितक गलियों में हड़कंप सा मचा हुआ है। राजनेताओं में एक अलग सी बैचेनी नजर आ रही है।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और बीजेपी के दूसरे बड़े नेताओं ने अस्पताल में जाकर अरूण जेटली का हाल-चाल जाना। वही शनिवार की सुबह जेटली से मुलाकात करने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू एम्स पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने एम्स के डॉक्टरों से जेटली की सेहत के बारे में जानकारी ली। जिस पर डॉक्टरों ने उपराष्ट्रपति को बताया कि अरूण जेटली की हालत अब पहले से कई बेहतर है, उनपर इलाज का असर हुआ है। साथ ही डॉक्टर उन पर लगातार निगरानी बनाए रखे हुए हैं। और पल पल उनकी सेहत की जानकारी दी जा रही है।

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली बिगड़ताी तबीयत के बाद उन्हे  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। अरुण जेटली पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे है। उन्हें सॉफ्ट टिशू कैंसर नाम की बीमारी है। साथ ही उन्होने किडनी संबंधी बीमारी के चलते पिछले साल मई में अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। किडनी की बीमारी के साथ ही कैंसर होने से उनकी हालत खराब चल रही है।