प्रियंका का मोदी पर तंज, बोली- दुनिया के बड़े एक्टर है मोदी, इससे अच्छा अमिताभ बच्चन को बना देते पीएम

0
प्रियंका का मोदी पर तंज, बोली- दुनिया के बड़े एक्टर है मोदी, इससे अच्छा अमिताभ बच्चन को बना देते पीएम

मिर्जापुर: चुनावी प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मिर्जापुर पहुंची। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। इस दौरान प्रियंका गांधी पीएम मोदी पर निशाना साधने से भी नहीं चुकी। रोड शो करने के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को अभिनेता करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं, दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता प्रधानमंत्री बना। प्रियंका गांधी ने कहा, अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री बना देते।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में स्मृति ईरानी ने स्कूटी चलाकर किया चुनाव का आखिरी प्रचार, देखिए तस्वीरें

वही प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार का मकसद सत्ता हासिल करना है। मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त किए अपने वायदों को पूरा नहीं किया। वही प्रियंका ने पार्टी के समर्थन में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती बल्कि किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है। जनता के संबोधन के दौरान अजान हुई तो प्रियंका गांधी ने अपना भाषण रोक दिया।

यह भी पढ़ें: रैली में मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे लोग, फिर प्रियंका गांधी ने माला पहनाकर किया सम्मान