केंद्रीय सचिव समेत बड़े अधिकारी शंघाई एयरपोर्ट पर फंसे

0
galaxymedia-india flight
galaxymedia-india flight

लखनऊ,चीन के शंघाई शहर के हवाई अड्डे पर भारतीय रेलवे के अधिकारियों और एक कैबिनेट सचिव को सारी रात जमीन पर लेटकर बिताना पड़ा। एयर इंडिया के शंघाई से दिल्ली आने वाले विमान में अचानक गड़बड़ी के बाद इस उड़ान को निरस्त कर दिया गया था। घटना दो दिन पहले की है। रेलवे अधिकारी अगले दिन रवाना हो सके और फिर दिल्ली पहुंचने के बाद अपने अपने गंतव्यों को रवाना हो सके।

भारतीय समय के अनुसार

भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा (आइआरएसएमई) के 41 अधिकारी एक ट्रेनिंग के लिए चीन गए थे। उनकी ट्रेनिंग 30 अगस्त को समाप्त हो गई। जिसके बाद वह 31 अगस्त को शंघाई एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान एआइ 349 से दिल्ली आने के लिए वहां पहुंचे। भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे (शंघाई समय, शाम 7:30 बजे) इस विमान को शंघाई से उड़ान भरना था। विमान में एयर कंडीशन काम नहीं क रहा था। जबकि इसकी लाइट भी नहीं जल रही थी। जब विमान कई देर तक शंघाई से रवाना न हुआ तो यात्रियों ने इसे लेकर पूछताछ की।

करीब 3:30 घंटे तक विमान की गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास

करीब 3:30 घंटे तक विमान की गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास किया गया। जिसे ठीक न किया जा सका। यात्रियों को विमानों से उतरने की अनुमति तक नहीं मिल सकी। जब एयर इंडिया ने विमान के रवाना न होने की अधिकारिक पुष्टि की तब जाकर यात्रियों को वहां से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद रेलवे अधिकारियों को सारी रात एयरपोर्ट पर लेटकर अपना समय काटना पड़ा। सोमवार को रेलवे अधिकारी दिल्ली पहुंच गए।

 

LEAVE A REPLY