अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

0

जालंधर: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं। वही मौेके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, अब किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने भी छोड़ा अपना पद

जानकारी के मुताबिक बस 20 बच्चों को लेकर अमृतसर से जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित लवली यूनिवर्सिटी जा रही थी। जैसे ही बस पीएपी रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची तो बस का स्टेयरिंग अचानक फ्री हो गया और बस बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं।