मुंबई और पुणे में बारिश ने मचाई तबाही, दीवार गिरने से 22 लोगों की मौत

0
मुंबई और पुणे में बारिश ने मचाई तबाही, दीवार गिरने से 22 लोगों की मौत

मुंबई: मुंबई में पिछले कई दिनों से बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ है, जिससे पूरा जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। वहीं आज भी मुबंई और आसपास के इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं यह बारिस अब धीरे-धीरे जानलेवा भी साबित हो रही है। पुणे और मुंबई में अलग-अलग जगहों पर दीवारें गिरने से कुल 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मौके पर एनडीआरएफ की टीमें घटनास्‍थलों पर पहुंची है और राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसों में मरने वालों की संख्‍या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें: जोशीमठ: क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे युवक, कार खाई में गिरने से एक की मौत , चार कार में फंसे

वही मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्‍य के कई हिस्‍सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिससे मुंबई में यह बारिश अब अपना विक्राल रूप धारण कर सकती है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
वहीं पुणे के अंबेगांवल स्थित सिंघड़ कॉलेज में बारिश के चलते दीवार गिर गई जिसमें दबकर छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल बताए जाते हैं। इस हादसे में मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।