मुंबई में फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, अबतक 35 लोगों की हो चुकी है मौत

0
मुंबई में फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, अबतक 35 लोगों की हो चुकी है मौत

मुंबई: मायानगरी मुंबई में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। लगातार हो रही इस बारिश से मुंबई में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। मुंबई के कई हिस्सों में जल जमाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर 12.35 बजे हाई टाइड के दौरान 4 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरे उठने की संभावना जताई गई है। जिससे आम जन को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में आज से शुरू होगा ’जन चौपाल’ का आयोजन

वहीं भारी बारिश के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। अकेले मुंबई में बारिश की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूरे महाराष्ट्र में कुल 35 लोग भारी बारिश का शिकार बन चुके हैं। वहीं भारी बारिश के कारण रेल, हवाई सेवा एवं सड़क परिवहन पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कई ट्रेनों और उड़ानों को रद कर दिया गया। जिससे यात्रियों को भी कहीं सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।