एक साथ उठी चार सहेलियों की अर्थी….

0

बिहार : बिहार के मोतिहारी के एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक साथ चार सहेलियों की नदी में डूबने से मौत हो गई है।आपको बता दे कि मृतक बच्चियां बरसाती नदी में उस वक़्त डूब गई जब वो चारों नदी में घोंघा चुनने गई थी।

परिवार में मचा कोहराम…

यह घटना हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र की मठलोहियार पंचायत में हुई। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां एक ही गांव की थीं। बताया जाता है कि लड़कियां गरीब परिवार से थीं और नदी में घोघा पकड़ने गई थीं। इसी क्रम में एक का पैर फिसला। इसके बाद एक-दूसरे को बचाने में वे सब डूबती चली गईं।

ये भी पढ़ें : सब इंस्पेक्टर रविंद्र रौतेला ने स्वर्ण पदक जीत किया उत्तराखंड का नाम रोशन…

वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मरने वाली लड़कियों में दो सगी बहनें व एक चचेरी बहन थीं। सभी लड़कियां राजकीय मध्य विद्यालय कटवासी में पढ़ती थीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया।