अनुष्का ने शेयर की बिकिनी में तस्वीर, विराट ने कुछ यू किया कमेंट…

0
अनुष्का

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इन दिनों वेस्टइंडीज में ही हैं। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो गई है। इस फोटो पर विराट का कमेंट लोगों का दिल जीत रहा है।

ज़रूर पढ़ें :देखिये जब टाइगर श्रॉफ ने उठाया 200 किलोग्राम का वजन….

अनुष्का ने ऑरेंज कलर की बिकिनी पहन रखी है और साथ ही स्टाइलिश चश्मा भी लगा रखा है। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘Sun kissed & blessed’ इस पर विराट कोहली ने क्यूट सा कमेंट किया है।अनुष्का की इस तस्वीर पर यूजर्स भी कमेंट करने लगे। इसके बाद क्रिकेटर विराट कोहली ने ऐसा कमेंट कर दिया जो वायरल हो गया। विराट कोहली ने अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया साथ ही स्माइली भी साझा की।

आपको बता दे कि अनुष्का शर्मा ने इन दिनों बॉलीवुड से छोटा सा ब्रेक ले रखा है और पति विराट के साथ क्वॉलिटी समय बिता रही हैं। विश्व कप के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौटी थी और फिर जुलाई अंत में अमेरिका के फ्लोरिडा रवाना हो गई थी।