कोटद्वार: नयार नदी समाई कार, अवर अभियंता की मौत…

0

कोटद्वार: कोटद्वार में बैजरो बाजार के पास एक बड़ी दुर्घटना हुई है, जहां एक स्विफ्ट कार नयार नदी में जा गिरी। दुर्घटना में लोक निर्माण विभाग के बैजरो डिवीजन में कार्यरत अवर अभियंता की मौत हो गई।

ज़रूर पढ़ें: देहरादून : कलयुगी मां ने नवजात को खेत में फेंका, इसके बाद…

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घटना स्थल से…

जानकारी के मुताबिक हादसा बैजरो बाजार के पास हुआ है। राजस्व विभाग को ये सूचना सुबह करीब साढ़े सात बजे मिली है। जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा।
मौके पर पहुंचे थलीसैण थाने के जवान नदी में उतरे व कार सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घटना स्थल से करीब दो किमी. ग्राम नौगांव की सरहद पर पुलिस ने एक शव बरामद किया।

मृतक के परिवारजनों को घटना की सूचना…

मृतक की शिनाख्त योगेश कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई, जो लोनिवि बैजरो में अवर अभियंता पद पर कार्यरत थे। मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिवारजनों को घटना की सूचना दे दी गई  है।