Israel Palestine Conflict : इजरायल से भारत पहुंचे भारतीय नागरिकों ने लगाए ‘वंदे मातरम’ के नारे

0

नई दिल्ली। Israel Palestine Conflict : इजरायल और हमास युद्ध के बीच दूसरे देशों के भी नागरिक फंसे हुए हैं। वहीं, भारत के भी कई नागरिक इजरायल में फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने के लिए भारत की ओर से ऑपरेशन अजय चलाया गया है। इस ऑपरेशन के माध्यम से भारत सरकार द्वारा इजरायल में फंसे हुए लोगों को सकुशल भारत लाया जा रहा है। ऑपरेशन अजय के तहत आज सुबह इजरायल से 235 भारतीय नागरिकों (Indians In Israel) को लेकर आ रही दूसरी फ्लाइट में यात्रियों ने ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। बता दें कि फ्लाइट आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी थी।

Jim Corbett Tiger Reserve : मुख्यमंत्री धामी ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की सफारी

इजरायल से दूसरी फ्लाइट पहुंची भारत

ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 235 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें इजरायल से सुरक्षित वापस लाया गया है। ऑपरेशन अजय के तहत अब तक 447 भारतीयों की इजरायल से निकासी हुई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन ने एयरपोर्ट पर इजरायल से वापस लौटे लोगों का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दूसरी फ्लाइट से लौटे लोगों का स्वागत किया। भारतीय नागरिकों ने इजरायल से वापस लाने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।

बता दें कि ऑपरेशन अजय (Israel Palestine Conflict) के तहत दूसरी फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार (इजरायल) शुक्रवार रात 11.02 बजे उड़ान भरी थी। इजरायल से भारतीयों को निकालने का अभियान अभी जारी रहेगा। इजरायल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं।

Delhi Excise Policy : अदालत की संजय सिंह को चेतावनी, कहा- राजनीतिक बयानबाजी मत कीजिए

LEAVE A REPLY