ऋषिकेश: VICE PRESIDENT RADHAKRISHNAN देश के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का आज उत्तराखंड दौरे पर आए हैं. वो एम्स ऋषिकेश के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान उपराष्ट्रपति पास आउट हुए छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे. उनको दौरे को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया
Chardham Yatra 2026 : बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी
उपराष्ट्रपति एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के मद्देनजर एम्स परिसर तक क्षेत्र तीन सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है. पुलिस महकमे ने पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया है. उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
उपराष्ट्रपति (VICE PRESIDENT RADHAKRISHNAN) के दौरे को लेकर तीन विशेष सुरक्षा जोन बनाए गए: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. वहां पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया. वहां से लेकर एम्स परिसर ऋषिकेश तक पूरे क्षेत्र को तीन विशेष सुरक्षा जोन में बांटा गया है. इन तीनों जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसपी स्तर के अफसरों को दी गई है. सभी अफसरों और पुलिसकर्मियों से 3 घंटे पहले ही ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया था.
उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए तीन सुरक्षा जोन
पहला जोन- जौलीग्रांट एयरपोर्ट
दूसरा जोन- एम्स हेलीपैड
तीसरा जोन- मुख्य कार्यक्रम स्थल
राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत
एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का विशिष्ट अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया. उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन उत्तराखंडी पारंपरिक टोपी पहने नजर आए.
Chardham Yatra 2026 : बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी


















