उत्तरकाशी: सगे चाचा ने भतीजी को बनाया हवश का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
उत्तरकाशी: सगे चाचा ने भतीजी को बनाया हवश का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी: देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सगे चाचा ने अपनी भतीजी को हवस का शिकार बना दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली किशोरी का आरोप है कि बीते वर्ष जून में उसके 55 वर्षीय सगे चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस दिवालिया हो चुकी है, इसलिए भाजपा का दामन थाम रहे विधायक: प्रकाश जावड़ेकर

साथ ही दुष्कर्म की बात अन्य लोगों बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। जिसके बाद युवती ने इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया। किशोरी की मां ने जब इस घटना का विरोध जताया तो आरोपित ने कहा कि वह तो उसकी बेटी है।पीड़िता की मां ने लोकलाज के डर से इस घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद फिर से आरोपित ने मौका पाकर मार्च 2019 में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इससे बाद किशोरी ने अपने परिजनों को ये बात बताई। इस पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। मामले में पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।