उत्तरकाशी : एक बार फिर आराकोट में शुरू हुआ हेली रेस्क्यू, गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया दून

0

उत्तरकाशी: 21 अगस्त को बाढ़ प्रभावित मोल्डी में हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे के बाद हेली रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर आराकोट में हेली रेस्क्यू शुरू हो गया है। वहीं हेलीकॉप्टर से बलावट गाँव की दो गर्भवती महिलाओं को देहरादून पहुंचाया गया।

हेलीकॉप्टर शुक्रवार सुबह 08:33 पर…

हेलीकॉप्टर शुक्रवार सुबह 08:33 पर सहस्रधारा हेलीपैड में लैंड हुआ। यहां से महिला रेखा रानी पत्नी ओम प्रकाश आयु 25 वर्ष और प्रतिमा पत्नी मनोज आयु 21 वर्ष अस्पताल रवाना किया गया।

ज़रूर पढ़ें :इमेज और एसएमएस के साथ ये कृष्ण जन्‍माष्‍टमी बनाए खास….

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आराकोट में…

आराकोट में बादल फटने के बाद एसडीआरएफ को नई कंपनी मिलने की उम्मीद जग गई है। शासन से मौखिक स्वीकृति के बाद पुलिस मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप आराकोट में चौकी खोलने का भी प्रस्ताव दिया गया है।