Uttarakhand Cabinet Expansion : दिल्ली दौरे पर CM धामी, PM मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

0
Uttarakhand Cabinet Expansion

देहरादून: Uttarakhand Cabinet Expansion  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार देर शाम नई दिल्ली पहुंच गए। सोमवार को मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने से राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की चर्चा भी शुरू हो गई है।

Delhi Ordinance : दिल्ली अध्यादेश पर कांग्रेस में ही रार, INDIA गठबंधन की पहली परीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह एक सप्ताह के अंदर दिल्ली का दूसरा दौरा है। इससे पूर्व दिल्ली दौरे पर उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक (Uttarakhand Cabinet Expansion) में शामिल हुए। इसके बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम के अचानक दिल्ली जाने से फिर से कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे की चर्चाएं सुर्खियों में रही।

माना जा रहा है कि वह सोमवार को कुछ केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। चर्चा रही कि मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री इस दौरान केंद्रीय नेताओं के साथ मंथन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सोमवार शाम तक देहरादून वापसी कर सकते हैं।

CM Yogi On Gyanvapi Masjid : ‘मस्जिद में त्रिशूल क्या कर रहा’ ज्ञानवापी पर खुलकर बोले योगी

 

LEAVE A REPLY