इस साल नए रिकॉर्ड की तरफ चारधाम यात्रा, अभी तक इतने श्रद्धालु पहुंचे देवभूमि

0
इस साल नए रिकॉर्ड की तरफ चारधाम यात्रा, अभी तक इतने श्रद्धालु पहुंचे देवभूमि
इस साल नए रिकॉर्ड की तरफ चारधाम यात्रा, अभी तक इतने श्रद्धालु पहुंचे देवभूमि

देहरादून: चारधाम यात्रा का शुभारंभ 7 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दिन हुआ। यात्रा के पहले दिन ही देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शन किए। वहीं बाबा केदार और बद्रीविशाल के कपाट खुलने के दिन भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद रहे। पहले ही दिन से बढ़ रही यात्रियों की संख्या से इस साल चारधाम यात्रा एक नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है। साल 2013 में आई विशाल आपदा के बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इस साल भी बद्री तथा केदार में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: अनंतनाग में शहीद जवानों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, साथियों ने शहादत का बदला लेने की खाई कसम

वहीं बात अगर 12 जून तक करें तो इस साल पहली बार बद्रीनाथ और केदारनाथ दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की संख्या बराबर देखने को मिल रही है। 2013 की आपदा के बाद बाबा केदार की नगरी को एक नया रूप मिला है। जिस कारण यहां पर पहुंचने वाली यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। वहीं बात अगर इस साल की करें तो केदारनाथ पहुंचने वाली यात्रियों की संख्या पांच लाख 87 हजार 200 चुकी है। जो पिछले साल के रिकॉर्ड से ज्यादा है। इस साल चारों धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 18 लाख तक पहुंच गई है। जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।

इस साल अब तक चारों धाम में यात्रियों की संख्या-

बदरीनाथ- 589484
केदारनाथ- 587200
गंगोत्री- 302798
यमुनोत्री- 300598