कल से मसूरी में शुरू होगा हिमालयन कॉन्क्लेव, कई राज्यों के सीएम इन विभिन्न मुद्दों पर करेंगे चर्चा

0
कल से मसूरी में शुरू होगा हिमालयन कॉन्क्लेव, कई राज्यों के सीएम इन विभिन्न मुद्दों पर करेंगे चर्चा

मसूरी: रविवार से पहाड़ों की रानी मसूरी में हिमालयन कॉन्क्लेव आयोजित होगा। जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री हिमालयी राज्यों से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके लिए आज से ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधि देहरादून पहुंचने लगेंगे। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ों की रानी मसूरी में आयोजित हो रहे इस हिमालयन कॉन्क्लेव में हिमालयी राज्यों से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। वहीं इसी के साथ हिमालयी राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संचय, जल संरक्षण की मुहिम को भी आगे बढ़ाएंगे। पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: तेज बारिश से मूसरी में जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, मसूरी-देहरादून मार्ग बंद,लोग परेशान

वन अधिनियम एवं वन क्षेत्र की अधिकता जैसे समान ज्वलंत समस्याएं भी इस सम्मेलन का हिस्सा रहेगी। वहीं हिमालयन कॉन्क्लेव में सभी राज्यों के कॉमन एजेंडा पर भी चर्चा होगी। मौसम में हो रहे बदवाल के कारण उत्तराखंड सहित अन्य हिमालयी राज्य अब भूकंप, भूस्खलन, अतिवृष्टि जैसी आपदाओं की और अधिक मार सहन कर रहे हैं। इस समस्या के कैसे निपटा जाए इस पर भी इस सम्मेलन में चर्चा होगी। इसके साथ ही नदियों, ग्लेशियर, झीलों व जल स्त्रोतों को संरक्षित करने के साथ ही सूख चुकी नदियों व जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने पर भी फोकस रहेगा।