पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, 2 बजे पंच तत्व में होंगे विलीन

0
पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, 2 बजे पंच तत्व में होंगे विलीन

देहरादून: वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अपने निवास स्थान पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गया है। सुबह करीब 10 बजे दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचा, जहां भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने नम आंखों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान प्रकाश पंत के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग

देहरादून में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद करीब 11 बजकर 10 मिनट पर उनके पार्थिव शरीर को पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दिया गया है। जिसके बाद करीब दो बजे उनके पैतृक घाट पर उनका देह संस्कार किया जाएगा।