रविवार को हादसे से दहली देवभूमि, चमोली में गहरी खाई में गिरी टाटा सुमो, 10 लोग घायल

0

कर्णप्रयाग: चमोली जिले के कर्णप्रयाग-नैनीसैन मोटरमार्ग पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक टाटा सूमो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से दो की हालात गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: दु:खद: पहाड़ी से गिरे मलबे की चेपट में आया कांवड़ियों का वाहन, दो की मौत, कई के दबने की आशंका

जानकारी के अनुसार, नैनीसैन से कर्णप्रयाग की ओर आ रहा थी टाटा सूमो अचानक खोला के पास अनियंत्रित कनखुल मोटरमार्ग पर खोला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू किया और सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए हाई सेंटर भेजा गया है।