Sushila Baluni passed away : मुख्यमंत्री धामी ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

0

देहरादून: Sushila Baluni passed away  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Uk CM Helpline : मुख्यमंत्री ने किया सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा ने स्थगित किए कार्यक्रम

राज्य निर्माण आंदोलनकारी सुशीला बलूनी (Sushila Baluni passed away) के निधन पर भाजपा महानगर ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर महिला मोर्चा के द्वारा महानगर की कार्यसमिति बुधवार को ली-अमृतम होटल सहारनपुर रोड़ में होनी थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा एवं महानगर के समस्त विधायकगण, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि ने शामिल होना था।

मंगलवार देर शाम सुशीला बलूनी के निधन पर भाजपा महानगर ने बुधवार सुबह सभी कार्यक्रम स्थगित कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। अब महिला मोर्चा की कार्यसमिति गुरुवार को करने पर विचार किया जा रहा है।

Imran Khan Arrest : पूर्व पाक पीएम इमरान खान गिरफ्तार, समर्थकों का हंगामा

 

LEAVE A REPLY