ऋषिकेश: कोलकाता के चिकित्सकों पर हुए हमले का उबाल उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन ने कोलकाता के चिकित्सकों के समर्थन में रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी ये प्रदर्शन जारी रहा। एम्स के डॉक्टरों के कारण ओपीडी ठप्प रही। इस वजह से मरीजों को भी काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद परिवार संग जा रहे थे मंदिर, लेकिन एक हादसे ने ली दुल्हे समते चार लोगोंं की जान
वहीं राजधानी देहरादून में भी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पहल एम सोइबम के नेतृत्व में सभी डॉक्टर्स एम्स परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल कोलकाता के चिकित्सकों पर हुए हमले के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। डॉक्टर्स का कहना था कि यदि हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो उनका आंदोलन आगे भी बढ़ सकता है।
.jpeg)









.jpeg)









