दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पहुंचा पिथौरागढ़, अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

0

पिथौरागढ़: दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ पहुंच गया है। प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर को पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अपने चहेते नेता का अंतिम दर्शन करने के लिए वहां हजारों की संख्या में लोग उमड़े हुए है। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नम आंखों से मैदान में उन्हें श्रद्धाजंलि दी। जिसके बाद वहां की जनता ने भी नम आंखों के साथ उनकों श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, 2 बजे पंच तत्व में होंगे विलीन