दिल्ली और यूपी की तरह उत्तराखंड में भी राज्य सरकार ने शराब और पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है आज हुई कैबिनेट मीटिंग में राज्य सरकार ने शराब और पेट्रोल डीजल के दाम को बढ़ाने का फैसला लिया है।
शराब पर राज्य सरकार ने हेल्थकेयर टैक्स लगा दिया है जिसके बाद विदेशी शराब की कीमत 20 से लेकर 500 प्रति बोतल तक बढ जाएगी जबकि देसी शराब में 20 रू का इजाफा किया जाएगा। उत्तराखंड का आधा बजट शराब पर निर्भर है ऐसे में जिस तरह से लॉक डाउन के चलते आर्थिक नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जा रही है।
पेट्रोल में 2 का इजाफा किया है जबकि डीजल में एक रुपए बढ़ाया गया है
उत्तराखंड के 12 जिले ग्रीन जोन में होंगे शामिल, हरिद्वार रेड से ऑरेंज जोन में आएगा
आज हुई कैबिनेट मीटिंग में 15 में से 13 बिंदुओं पर सहमति बनी। इस दौरान कोरोना को लेकर चर्चा की गई। जिसमे कहा गया कि भारत सरकार के नए आंकड़े आने के बाद राज्य के सभी जिले ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में आ जाएंगे। यानी कि हरिद्वार को छोड़कर सभी जिले ग्रीन जोन में आ जाएंगे और हरिद्वार रेड जोन से ऑरेंज जोन में आ जायेगा।
अपने निजी वाहन से लोगो को घर आने की दी गई परमिशन।
उत्तराखंड से काफी दूर रह रहे प्रवासियों को ट्रेन से लाया जाएगा।
50 हेक्टर तक पट्टा धारक मशीनों से खनन कर सकते हैं, प्रदेश में 200 खनन पट्टे इसके अंतर्गत आते हैं
देहरादून: SRISHTI KANDARI DEATH CASE देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब CB-CID के...
देहरादून: SRISHTI KANDARI DEATH CASE देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब CB-CID के...