लॉक डाउन 3.0 में छूट के बाद जहां सभी समाज सेवी संस्थाएं और कार्यकर्ता फोटो सेशन के बाद गरीबों को भूल गए हैं,तो वही शहर की ‘ हंगर फ्री काशिपुर’ संस्था ने अपना अभियान अभी भी जारी रखा है यह संस्थान हर दिन करीब 1 हज़ार भूखे पेट जरूरतमंदों को खाना खिला रही है।
लॉक डाउन 3 के बाद शहर की तमाम समाज सेवी संस्थाएं मोदी किचन, पंजाबी सभा रसोई जैसी 17 संस्थान बंद हो गई है, इसके बाद कई गरीबों तक खाना पहुंच नहीं पारा था। लेकिन इस संकट की घड़ी में हंगर फ्री के युवा देवदूत बनकर अभी भी इन गरीबों की सेवा में लगे हैं और हर दिन इन्हें फ्री में खाना दे रहे हैं।
गरीबों की मदद करने वाली हंगर फ्री के संस्थापक गगन कंबोज ने कहा है कि उनकी टीम 22 मार्च से जरूरतमंदों को खाना खिला रही है। और हर दिन 1000 से ज्यादा गरीबों को खाना खिला रहे हैं अब जब संस्थाएं दूसरी बंद हो गई हैं तो उनका प्रयास रहेगा कि कोई करीब भूखे पेट ना सो सके।
गगन कंबोज और उनकी टीम के इस प्रयास को सलाम और शहरवासी भी इनके इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर इनकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएं। और गरीबों तक खाना पहुंचाए।
रुद्रप्रयाग: UTTARAKHAND KEDARNATH YATRA केदारनाथ धाम में इस बार यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल...
रुद्रप्रयाग: UTTARAKHAND KEDARNATH YATRA केदारनाथ धाम में इस बार यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल...