यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के तीर्थयात्री की कार खाई में गिरी, मौके पर मौत

0
यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के तीर्थयात्री की कार खाई में गिरी, मौके पर मौत

बड़कोट: उत्तरकाशी के बड़कोट में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बुजुर्ग यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मौत बनकर आया वज्रपात, चपेट में आने से नौ लोगों की मौत, मचा कोहरम

बड़कोट के थानाध्यक्ष डीएस कोहली ने बताया कि बाल चंद्रण (60 वर्ष) पुत्र राम चंद्रण निवासी ए-2-204 यूनिवर्सिटी सेक्टर-30, गुड़गांव हरियाणा यमुनोत्री घूमने के लिए आए थे।आज सुबह वह यमुनोत्री धाम के दर्शन करने बाद अकेले ही अपनी अल्टो कार से वापस लौट रहे थे। राजतर के निकट सुबह करीब छह बजे वह कार से नियंत्रण खो बैठे और कार गहरी खाई में जा गिरी।