ई-हॉस्पिटल बनेगा रुड़की सिविल अस्पताल

0

सिविल अस्पताल रुड़की ई-हॉस्पिटल बनेगा। शासन स्तर से इस पर विचार हो रहा है। डॉक्टर पर्चे पर नहीं बल्कि लैपटॉप पर दवा और उपचार लिखेंगे। इससे मरीजों को पर्चे और रिपोर्ट आदि संभालकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे एक क्लिक पर मरीज का पूरा स्टेटस आ जाएगा।

सिविल अस्पताल रुड़की को शीघ्र ई-हॉस्पिटल बनाने की योजना है। ऐसा होने पर मरीज रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सीधे डॉक्टर के पास जाएगा। मरीज का नंबर टोकन सिस्टम से आएगा। इसके बाद डॉक्टर मरीज का चेकअप करेंगे और मरीज के रजिस्ट्रेशन पर उसकी बीमारी एवं उपचार के लिए परामर्श लिखेंगे। साथ ही जांच आदि भी लैपटॉप पर ही लिखेगें। जिसके बाद मरीज सीधा ब्लड जांच, एक्स-रे और सीटी स्कैन आदि कराएगा।

ये सभी जांचे ऑनलाइन ही मरीज का उपचार कर रहे चिकित्सक को भेज दी जाएंगी। यह पूरी प्रक्रिया पेपरलैस होगी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि ने बताया कि ई-हॉस्पिटल करने करने को शासन ने इस संबंध में सूचनाएं मांगी है। उनको उपलब्ध कराया जा रहा है।

पूरी तरह समाप्त हो जाएगा पेपर वर्क

देहरादून डीजी हेल्थ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि सिविल अस्पताल रुड़की को ई-हॉस्पिटल बनाने की योजना है। इससे पूरी तरह पेपर वर्क समाप्त हो जाएगा। इस नई व्यवस्था को लागू होने से मरीजों को लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY