उत्तराखंड के रेड जोन में शामिल हरिद्वार जिले में कोरोना पॉज़िटिव आखरी मरीज भी ठीक हो गया है आज मेला अस्पताल में भर्ती मरीज की कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है अभी जिले में कोई भी एक्टिव केस नही है। इस दौरान सीएमओ डॉ सरोज नैथानी ने बताया की अस्पताल में लक्सर के रहने वाले इस आखरी कोरोना पॉजिटिव मरीज की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद अस्पताल में कोई नया एक्टिव केस नही है । हरिद्वार में कुल 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज आये थे अब सभी ठीक हो चुके है।
दरअसल ,लक्सर के बहादुर खादर निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसे मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उसकी कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इस दौरान मेला अस्पताल के सीएमओ ने सभी मरीजों के स्वास्थ्य होने पर खुशी जताई है और कहा है कि जिले में कोई नया केस ना आये उसके लिए तैयारी कर ली गई है।
8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
देहरादून,...
8 से 10 अक्टूबर तक बूथ तथा 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर सत्यापन
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए पारदर्शिता एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश
देहरादून,...