जनता के वायदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से विफल रही सरकार

0

आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए कोटद्वार के लिए पर्यवेक्षक बनाये गये कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के वायदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से विफल रही है। राज्य सरकार को रोलबैक की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सीज हो गया है और अब जनता इनसे मुक्ति चाहती है।

मंगलवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का आरोप भी लगाया। कहा कि भाजपा ने देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ाने और देश की जनता को ठगने के अलावा इन चार वर्षों में कुछ भी नहीं किया है। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर राजनीति कर सम्प्रदायों के बीच में झगड़ा कराने का काम करती है।

विकास कार्यों से सरकार को नहीं कोई सरोकार

विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मात्र जुमलेबाजी करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी केवल जुमलेबाजी ही कर रही है और विकास कार्यों से सरकार को कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, गुड्डु सिंह चैहान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY