उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन, सीएम और राज्यपाल ने व्यक्त किया गहरा शोक

0
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन, सीएम और राज्यपाल ने व्यक्त किया गहरा शोक
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन, सीएम और राज्यपाल ने व्यक्त किया गहरा शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बिमार चल रहे थे। कल दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: tiktok वीडियो बनाते- बनाते नदी में कूदे दो दोस्त, एक की मौत, दूसरा लापता

स्व. अग्रवाल के निधन पर 4 जुलाई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक के दिन प्रदेश के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। वहीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सुदर्शन अग्रवाल मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे।