मातम में बदली शादी की खुशियां, कार हादसे में दूल्हे के पिता की मौके पर मौत, चार घायल

0
मातम में बदली शादी की खुशियां, कार हादसे में दूल्हे के पिता की मौके पर मौत, चार घायल

बागेश्वर: बागेश्वर में शादी की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दुल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: शिवराज ने किसानों के पेट में लात व छाती में गोली मारी और मोदी ने बैंक साफ कर दिए:: कमलनाथ

शनिवार की सुबह बागेश्वर जिला मुख्यालय से एक बरात की कार यूके 02 5754 वापस घर को जा रही थी। कलना बैंड के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में दूल्हे के पिता विनोद की मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। बरात शुक्रवार की रात गोखुरी गांव से जिला मुख्यालय बागेश्वर आई थी। बारात आज सुबह 6 बजे विदा हुई। सुबह साढे़ आठ बजे कलना के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी।