बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

0
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। जहां हर की पैड़ी ब्रह्म कुंड के अलावा आसपास के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसके साथ ही मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हरिद्वार गंगा में स्नान के लिए आए हुए हैं। जिसके चलते सुबह से गंगा घाटों पर भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ-आगर एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, पांच यात्रियों की मौके पर मौत, 25 गंभीर घायल

बता दें कि सनातन धर्म में वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में वैशाख पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। इस दिन दान स्नान का पुण्य फल हजार गुना मिलता है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर समसप्तक संयोग बन रहा है। शनि केतु और मंगल राहु का 502 सालों के बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इससे पूर्व यह संयोग 16 मई 1517 में बना था और आगे ऐसा संयोग 205 वर्ष बाद 2 जून 2224 को बनेगा। इस दिन स्नान दान और पूजा पाठ करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। क्योंकि इस त्योहार को बहुत ही पवित्र और फलदाई माना गया है।