Didi Bhuli Festival : दीदी भुली महोत्सव का सीएम पुष्कर धामी ने किया शुभारंभ

0
Didi Bhuli Festival

Didi Bhuli Festival : उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पेट्रोल पंप से रोड शो की शुरुआत की गई। सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

COVID Update : 24 घंटे में आए कोरोना के 605 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

सोमवार को सीएम धामी उत्तरकाशी पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो किया। सीएम के रोड शो में उत्तरकाशी नगर में जन सैलाब जुटा। रोड शो में प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान,यमुनोत्री संजय डोभाल और पुरोला विधान सभा के विधायक दुर्गेश लाल मौजूद।

बड़ी संख्या में लोग यहां सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। सीएम के रोड शो के दौरान स्वागत के लिए खड़े लोगों ने फूलों की वर्षा की गई।

महिलाओं ने स्वागत कलशयात्रा निकाली। सीएम धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव (Didi Bhuli Festival) का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने चरखा चलाकर की ऊन की कताई

सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने दीदी भुली महोत्सव में शिरकत कर डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा को चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही डुंडा और बगोरी से पहुंची महिलाओं को चरखा चलाने और ऊन कताई की जानकारी ली।

सीएम धामी ने दीदी भुली महोत्सव में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाल धान का उत्पादन करनी वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई पारंपरिक ओखली यानी उलख्यारे में गिंज्याली (मूसल) थामकर की है। साथ ही लाल धान के चूड़ा बनाने की जानकारी ली।

सीएम ने उत्तरकाशी में 240 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पणकर बड़ी सौगात दी है। जिनमे उत्तरकाशी जिले के विकास के लिये 57 करोड़ 38 लाख की लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख की लागत की 38 योजना का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (R.M.U.) कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।

सिंचाई विभाग की धनराशि ₹ 20.58 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा, जिससे कृषि एवं आवासीय बस्ती का नदी से होने वाले भू-धंसाव भू-कटाव तथा मृदा अपर्दन को रोका जायेगा। लघु सिंचाई विभाग की धनराशि ₹0.94 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा जिससे कृषकों की भूमि सिंचन क्षमता बढ़ाई जायेगी जिससे कास्तकारों की आमदनी में बढ़ोत्तरी / जीवनस्तर में सुधार होगा।

लोक निर्माण विभाग की धनराशि ₹ 28.33 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास जिससे ग्रामवासियों की नकदी फसल को बाजार तक ले जाने में सुविधा होगी तथा ग्रामवासियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा, साथ ही देश-विदेश से पर्यटक आते-जाते रहते हैं, मार्ग के सुदृढ़ीकरण से पर्यटको को भी सुविधा प्राप्त होगी।

ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तरकाशी की धनराशि ₹ 7.52 करोड़ की 8 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। उत्तरकाशी के तिलोथ विद्युत गृह (3X30 मे0वा०) उत्तरकाशी में धनराशि ₹ 138.00 करोड़ की योजनाओं का पुनरोद्धार, आधुनिकीकरण एवं उच्चीकरण के कार्य का लोकार्पण किया जाना है।

Vibrant Gujarat Global Summit : आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

LEAVE A REPLY