मुख्यमंत्री राहत कोष में जारी है लोगों का सहयोग

0

कोविड-19 के दृष्टिगत एमडीडीए देहरादून ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 करोड़ 51 लाख रुपए का चेक दिया है। पंचायती अखाड़ा के महंत श्री निरंजन गिरी ने 26 लाख रुपए का चेक दिया है। मनसा देवी ट्रस्ट ने भी 25 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।

नगर आयुक्त रुड़की सुश्री नूपुर वर्मा ने नगर निगम रुड़की की ओर से 21 लाख रुपए तथा नगर निगम रुड़की के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 लाख रुपए का चेक दिया है। मोहकमपुर निवासी श्री मनमोहन रावत ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 2 लाख 51 हजार रुपए का चेक दिया है।
झबरेड़ा विधायक श्री देशराज कर्णवाल ने भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 1 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।

अन्य समाचार:- हमें यही सतर्कता और सावधानी बनाए रखनी है:मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY