कोरोना: उत्तराखण्ड का सबसे अच्छे रिकवरी दर वाले राज्यों में चौथा स्थान

0
corona
corona
देश कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर करीब 60% है। वही बात करें उत्तराखण्ड की तो प्रदेश में 110 दिनों में रिकवरी रेट करीब 78.6  है। इसके बाद पूरे देश में उत्तराखंड का रिकवरी रेट दूसरे प्रदेशों के मुकाबले में पांचवे नंबर पर है। जिस तेजी से दूसरे राज्यों से आ रहे संकेमितो के आंकड़े बढ़ रहे हैं उसी तेजी से ठीक होने का सिलसिला भी जारी है।

वही उत्तराखंड के 13 जिलों में से टिहरी जिले में रिकवरी रेट सबसे अधिक है करीब 96% टिहरी जिले का रिकवरी रेट है। यानी यहां जितने संक्रमित हुए हैं उनमें से अधिकतर काफी जल्दी ठीक हो कर घर जा चुके है। वही बात करें सबसे कम रिकवरी रेट की तो उसमें भी एक पहाड़ी जिला शामिल है। पौड़ी में रिकवरी रेट सबसे कम है। करीब 65 प्रतिशत लोग ही स्वस्थ्य हो पाए है
 उत्तराखंड को रिकवरी रेट में चौथा स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका श्रेय डॉक्टरों व सर्विलांस का काम देख रहे अधिकारियों कर्मचारियों को दिया है उन्होंने कहा है उनके अच्छे काम और मेहनत से ही या परिणाम आया है।

ज़िलेवार रिकवरी दर प्रतिशत में

टिहरी            96
पिथौरागढ़        92
रुद्रप्रयाग         91
अल्मोड़ा         87
बागेश्वर           87
हरिद्वार           85
चमोली           84
चंपावत           82
देहरादून          79
उत्तरकाशी        79
यूएस नगर        77
नैनीताल          67
पौड़ी              65

 

 

 

LEAVE A REPLY