अल्मोडा। महाराष्ट्र से लापता हुई एक महिला को अल्मोड़ा की पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द किया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि 40 वर्षीय एक महिला एन.टी.डी. क्षेत्र में रात्रि को अकेली घूमते मिली। महिला से पूछताछ किये जाने पर वह अपना नाम पता सही से न बता सकी। उसके बाद महिला थाना में उसे लाया गया जहाँ उसके सामान से एक मेडिकल स्टोर की पर्ची मिली। जिसमे नरखेड़ा के मेडिकल स्टोर का फोन नम्बर मिला। महिला थानाध्यक्ष ने इस नंबर पर बात कर महिला के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिसके बाद इस महिला का नाम ओर पता मिल पाया। महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्य ने बताया कि महिला का नाम सरस्वती उर्फ कौशल्य फुले पत्नी सुभाष फुले निवासी अम्बाड़ा, तहसील, नरखीड़ जिला नागपुर, महाराष्ट्र है। जो अपने घर से नाराज होकर भटकते-भटकते अल्मोड़ा आ गई है तथा इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला के घरवालों को सूचना दी गई। महिला का पुत्र सुदर्शन सुभाष राव फुले थाने आने के उपरान्त अपनी मां को सकुशल पाकर अत्यन्त खुश हुआ इसके लिए उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस की गयी सहायता की प्रशंसा की।
Uttarakhand
World Ayurveda Day : सीएम धामी ने हरिद्वार में पहले पतंजलि...
World Ayurveda Day : हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद...
Tranding